भारत
राष्ट्रगान गाते समय बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
jantaserishta.com
9 Aug 2023 5:30 PM IST

x
सदमे में परिजन.
चामराजनगर: कर्नाटक के चामराजनगर जिले के एक स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय एक एसएसएलसी (कक्षा 10) की छात्रा बेहोश होकर गिर गई। छात्रा ने अस्पताल पहुंचे से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
लड़की की पहचान 15 वर्षीय पेलिसा के रूप में हुई है, जो निर्मला स्कूल की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि सुबह की प्रार्थना के दौरान पेलिसा गिर पड़ी। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पेलिसा अनाथ थी और हॉस्टल में रह रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस ने कहा कि स्कूल के प्रबंधन और उसके दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम में पता चलेगा। आगे की जांच जारी है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसराष्ट्रगानKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceNational Anthem
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





