भारत

छात्रा ने खत्म की जिंदगी, स्कूल के तीसरी मंजिल से कूदी, पिता ने गंभीर आरोप लगाया

jantaserishta.com
22 Nov 2025 10:26 AM IST
छात्रा ने खत्म की जिंदगी, स्कूल के तीसरी मंजिल से कूदी, पिता ने गंभीर आरोप लगाया
x
खलबली मची.
जालना: महाराष्ट्र के जालना में एक नामी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृत छात्रा का नाम आरोही दीपक बिडलान है. बताया जाता है कि सुबह लगभग 7:30 बजे यह घटना घटी, जिसके बाद पूरे परिसर में खलबली मच गई.
जानकारी के मुताबिक आरोही रोज की तरह सुबह स्कूल पहुंची थी. लेकिन कुछ ही देर में स्कूल प्रशासन ने उसके पिता दीपक बिडलान को फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और घायल अवस्था में आरोही को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे जिल्हा सामान्य अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की. शुरुआती जानकारी के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के असली कारणों की सखोल जांच जारी है.
इसी दरम्यान, मृत छात्रा के पिता दीपक बिडलान ने गंभीर आरोप लगाया है कि शिक्षकों के निरंतर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी ने यह चरम कदम उठाया. उनका कहना है कि बेटी कई दिनों से परेशान थी, लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी.
दीपक बिडलान ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि — “हमें न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए. मेरी बेटी की मृत्यू के लिये स्कूल प्रशासन जिम्मेदार हैं." वहीं, दूसरी तरफ, स्कूल के मुख्याध्यापक का कहना है कि मामला दुखद है. पुलिस जांच चल रही है और जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story