भारत

छात्रा ने मौत को लगाया गले: दो पन्नों के सुसाइड नोट में पीड़िता ने बताई आपबीती, लिखा- मेरा रेप किया, न्यूड फोटो वायरल...और...

jantaserishta.com
18 Feb 2022 9:41 AM IST
छात्रा ने मौत को लगाया गले: दो पन्नों के सुसाइड नोट में पीड़िता ने बताई आपबीती, लिखा- मेरा रेप किया, न्यूड फोटो वायरल...और...
x
जानिए पूरा मामला।

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में लिखा कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके न्यूड फोटो खींचकर वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. इससे परेशान होकर उसने सुसाइड करने का फैसला किया है. छात्रा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है.

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. परिवार के लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा. मौके से पुलिस को शव के पास से ही एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने उसके साथ हुए रेप और न्यूड फोटो खींचे जाने की बात लिखी. पीड़िता ने दो पेज के सुसाइड नोट में गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म और मोबाइल से न्यूड फोटो खींचने का आरोप लगाया.
पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही सुसाइड नोट में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी दिए जाने की मांग भी की है. छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं इस पूरे मामले में सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है. साथ ही परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story