
सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक बीएड की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को प्रेम प्रसंग के कारण खुदकुशी का मामला लग रहा है.
मृतका की पहचान मनीषा के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से डूंगरपुर की रहने वाली थी. छात्रा गणेश नगर बी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी और ठाकुर मदन सिंह कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पूर्व मृतका के प्रेमी ने भी सुसाइड कर लिया था. जिसकी वजह से मनीषा भी डिप्रेशन में थी.
मनीषा ने अपने कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान दी. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया है. बेटी की मौत से परिजन काफी परेशान हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






