भारत

ट्रिपलआईटी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव

SHIDDHANT
2 Nov 2026 9:03 PM IST
ट्रिपलआईटी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव
x
संस्थान में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: संस्कारधानी जबलपुर के पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अभिकल्पन एवं विनिर्माण ( पीडीपीएम ट्रिपलआईटी डीएम) संस्थान के छात्रावास में एक छात्रा का शव पंखे से लटका मिला है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार डुमना क्षेत्र में स्थित पीडीपीएम ट्रिपलआईटी डीएम संस्थान के परिसर में स्थित छात्रावास के कमरे में छात्रा का शव से पंखे से लटका मिलने की खबर फैलते ही पूरे संस्थान में हलचल मच गई। इस छात्रा की पहचान तेलंगाना निवासी वैष्णवी के तौर पर हुई है।
संस्थान प्रशासन को छात्रा का शव पंखे से लटका होने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना खमरिया थाना क्षेत्र की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे से लटकी वैष्णवी के शव को उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने पहले मौके पर पंचनामा किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस सुसाइड नोट की भी तलाश कर रही है, अगर उस छात्रा ने कोई सुसाइड नोट आत्महत्या से पहले लिखा होगा तो उससे आत्महत्या की वजह का खुलासा आसान हो जाएगा। इसके साथ ही संस्थान के अधिकारियों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। बताया गया है कि आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों को संस्थान द्वारा सूचना दे दी गई है लेकिन कारण से संस्थान प्रशासन भी अनजान है ।
मौके पर पहुंची जबलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
Next Story