भारत

छात्रा ने जान दे दी, बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, की ये हरकत

jantaserishta.com
20 Dec 2022 12:49 PM IST
छात्रा ने जान दे दी, बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, की ये हरकत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर किया गया शेयर।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली. मामला खोड़ा इलाके का है. दरअसल, छात्रा के बॉयफ्रेंड इरफान ने प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया कर दिया था. वीडियो के वायरल होने के चलते मृतका का पूरा परिवार सदमे में था. वहीं जब लड़की बदनामी नहीं सह पाई तो उसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
छात्रा की मौत के बाद यहां हिंदू संगठन में रोष व्याप्त है. उन्होंने थाने में पहुंचकर पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की. उधर, पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी की तलाश जारी है.
हिंदू संगठन से जुड़े खोड़ा निवासी विकास मिश्रा के मुताबिक, दूसरे समुदाय के लड़के इरफान ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अश्लील कृत्य करते हुए एक वीडियो बना लिया था. उसी वीडियो के वायरल होने के चलते मृतका का पूरा परिवार सदमे में था. जब लड़की बदनामी नहीं सह पाई तो सोमवार की रात को 9 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
वहीं, एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की 6 टीमों को लगाया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही लड़की के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story