भारत

छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

jantaserishta.com
27 Aug 2023 7:30 PM IST
छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
x
पढ़े पूरी खबर
अंबाला: छावनी के न्यू विकास पूरी स्थित मकान में छठी कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि करीब 10 वर्षीय अंश के गले पर निशान थे और शरीर भी नीला पड़ गया था। परिजन उसे उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इलाका पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। महेश नगर थाना के जांच अधिकारी महेश ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा।
बताया जाता है कि मृतक अंश पुलिस डीएवी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था और उसके पिता की पहले ही मौत हो गई चुकी थी। वह अपनी मां सपना के साथ रहता था। बताया जाता है कि अंश की मां का कुछ समय पहले ही ब्यूटी पार्लर खोला है और वह दुकान पर थी। जैसे ही वह लौटी तो अंश सोफे पर था। अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story