भारत

छात्र ने SEX से किया इनकार, आरोपियों ने सिगरेट से जलाया, ब्लेड से लगाए कट

jantaserishta.com
17 Aug 2023 5:17 PM IST
छात्र ने SEX से किया इनकार, आरोपियों ने सिगरेट से जलाया, ब्लेड से लगाए कट
x
5 पर केस दर्ज.
तुमकुरु: कर्नाटक में कक्षा 9 के छात्र ने यौन संबंध से इनकार किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना पांच महीने पहले तुमकुरु जिले के एक आवासीय स्कूल के हॉस्टल में हुई थी। आरोपियों में कक्षा 9 और 10 के तीन छात्र हैं, साथ ही हॉस्टल वार्डन और स्कूल प्रिंसिपल भी शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित को सिगरेट से जलाया, उसके शरीर पर ब्लेड से कट लगाए। इतना ही नहीं जब उसने यौन गतिविधियों में शामिल होने से इनकार तो आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में छात्र बेहोश हो गया। बाद में छात्र को इलाज के लिए बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसे एक महीने से अधिक समय के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज (एनआईएमएचएएनएस) में भर्ती कराया गया।
हालांकि, यह घटना पांच महीने पहले हुई थी। पीड़ित के माता-पिता ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला तुमकुरु महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। उधर, प्रिंसिपल और वार्डन ने आरोपों को खारिज कर दिया है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि मामला बढ़ने के बाद भी प्रिंसिपल ने इस पर गौर करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस ने मामले में हॉस्टल वार्डन को मुख्य आरोपी और प्रिंसिपल को दूसरा आरोपी बनाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story