भारत

छात्र ने खाया जहर, घरवालों ने क्यों डांटा?

jantaserishta.com
15 April 2024 12:47 PM IST
छात्र ने खाया जहर, घरवालों ने क्यों डांटा?
x

सांकेतिक तस्वीर

अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिला के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी बाजार का रहने वाला छात्र परीक्षा फल आने से पहले तनाव में आकर जहर खा लिया, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घरवाले ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्र की पहचान रिशु कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, उसका परीक्षा खराब चला गया था। इसे लेकर उसके घरवाले डांट लगाते थे।
रिशु कुमार जो धमनी बाजार के रहने वाला है गोड्डा के ही एक निजी स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था और पिछले महीने मैट्रिक की परीक्षा दिया है और कुछ ही दिन में रिजल्ट भी आने वाला है। इसी को लेकर वो तनाव में था और इसी तनाव में उसने जहर खा लिया जब घरवालों को पता चला तो उसे आनन फानन ने सदर अस्पताल गोड्डा लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया।
घायल छात्र की मां ने बताया की उनके बेटे का मैट्रिक का परीक्षा खराब चला गया था और कुछ दिन बाद रिजल्ट आने वाला है इसी को लेकर हम उसको डांट लगाते थे लेकिन हमे नही पता था कि वो ऐसे घटना को अंजाम दे देगा। उसने तनाव में आकर जहर खा लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story