भारत

छात्रा ने की खुदकुशी, पढ़ाई के लिए टोका तो उठाया ये कदम

jantaserishta.com
30 Aug 2022 4:18 PM IST
छात्रा ने की खुदकुशी, पढ़ाई के लिए टोका तो उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में 12वीं क्लास की स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

सोनीपत के ऋषि कुल विद्यापीठ स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा चावी निवासी कबीरपुर मानसिक तौर पर बीमार चल रही थी. सोमवार को उसके माता-पिता ने पढ़ाई के लिए टोका तो उसने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है.
इस मामले पर सोनीपत सेक्टर 27 थाना के सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि ऋषि कुल विद्यापीठ में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी का कदम उठाया था. इस मामले में परिजनों ने बताया है कि उनकी बेटी मानसिक तौर पर बीमार चल रही थी. जब उसे पढ़ाई करने के कहा गया तो उसने यह कदम उठाया. मामले की गंभीरता से जांच चल रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story