भारत

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
2 Oct 2022 9:09 AM IST
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया.
नवसारी: गुजरात के नवसारी जिले के मलवाड़ा गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. छात्रा के परिजनों का आरोप है कि वह स्कूल में छात्रों के सामने अपनी पिटाई से आहत थी और इसी वजह से घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. छात्रा के परिजन और आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्कूल की प्रिंसिपल और प्रिंसिपल के पति को भीड़ से बचाकर सुरक्षित निकाला. जानकारी के मुताबिक दृष्टि पटेल मजीगाम के नयनाबेन माकनभाई पटेल स्कूल से 12वीं कक्षा की छात्रा थी. दृष्टि ने 30 सितंबर को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था.
दृष्टि के परिजनों का आरोप है कि वह स्कूल में सभी छात्रों के सामने की गई अपनी पिटाई से आहत थी. परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल समाता के पति अक्षय पटेल ने प्रिंसिपल के कहने पर सबके सामने बेरहमी से दृष्टि की पिटाई की थी जिससे वह आहत थी.
परिजनों के मुताबिक दृष्टि की गलती बस इतनी थी कि वह यूनिट टेस्ट की नोटबुक स्कूल ले जाना भूल गई थी. आक्रोशित परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित भीड़ ने महिला प्रिंसिपल और उसके पति को पीटना शुरू कर दिया.
इसी बीच इसकी सूचना किसी ने चिखली थाने की पुलिस को दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल और उसके पति को किसी तरह आक्रोशित भीड़ के चंगुल से निकाला और उन्हें थाने ले गई. दृष्टि के परिजन और ग्रामीणों ने थाने का भी घेराव कर दिया और न्याय की मांग की. इससे पहले भीड़ ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ भी की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story