भारत

छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, केस दर्ज

Shantanu Roy
9 Jun 2023 12:12 AM IST
छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
भागलपुर। भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर की रहने वाली इंटर की छात्रा ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया पर तब तक देर हो चुकी थी। मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। चर्चा इस बात की भी है कि छात्रा ने अपने प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या की। उसका प्रेमी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि परिजनों ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है।
जोगसर थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता के बयान पर जोगसर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया है कि पढ़ाई को लेकर उनकी बेटी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में रह रही थी। उसी की वजह से उनकी बेटी इस तरह का कदम उठाया है। छात्रा की मां के बारे में बताया जा रहा है कि वह सबौर स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना की जानकारी गुरुवार को छात्रा के पिता ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि खुद को आग लगाने के बाद वह चिल्लाने लगी। जब उसे बचाने के लिए उसके पास गए तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। हल्ला सुनने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए। उसे बचाने की कोशिश की पर तब तक उसके शरीर का ज्यादातर भाग जल चुका था। पिता ने बेटी के इस कदम के लिए किसी को दोषी नहीं बताया है।
Next Story