भारत

छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव कई हिस्सों में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

jantaserishta.com
17 March 2026 2:52 PM IST
छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव कई हिस्सों में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
x
ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक को दी, उसके बाद ग्रामीण थाने की पुलिस ने छात्रा के शव की तलाशी शुरू की.
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओखा से गोरखपुर की ओर जाने वाली यात्री गाड़ी के सामने एक छात्रा ने पचोर और ब्यावरा के बीच कूद कर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक को दी, उसके बाद ग्रामीण थाने की पुलिस ने छात्रा के शव की तलाशी शुरू की।
यात्री गाड़ी के लोको पायलट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आईटीआई के पास मौके पर तलाशी के लिए पहुंचे, जहां पर पुलिस जवानों को छात्रा का शव कई हिस्सों में मिला। आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान हो गई है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटी थी।
परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल, पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की माने तो छात्रा सोमवार की शाम तक पूरी तरह सामान्य थी और यह कोई नहीं समझ पा रहा था कि वह किसी तरह की परेशानी में है। साथ ही इतना बड़ा कदम वह उठा सकती है।
छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस टीना के परिजनों के बयान दर्ज करेगी, ताकि स्पष्ट हो सके कि आखिर छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story