
x
DEMO PIC
उसे शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार किया गया।
अहमदाबाद (आईएएनएस)| गुजरात में इलेक्शन स्टेटिक सर्विलांस स्कावड की टीम ने एक छात्र को लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसे शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार किया गया।
स्टेटिक सर्विलांस टीम के प्रमुख और कार्यकारी मजिस्ट्रेट हिमांशु परमार ने निकोल पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा कि उनकी टीम ने ठक्करनगर चौराहे पर एक कार को रोका। चेकिंग के दौरान ड्राइवर की सीट के नीचे पिस्टल जैसा हथियार मिला। कार कल्प पांड्या चला रहा था और पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि हथियार उसका है।
परमार ने आगे कहा कि जब उनके साथ गए पुलिसकर्मियों ने हथियार का लाइसेंस मांगा तो कल्प ने कहा कि उनके पास लाइसेंस नहीं है। हथियार की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये है।
कल्प के साथ दो अन्य युवक और एक अधेड़ महिला भी थी। चारों वडोदरा शहर के मांजलपुर इलाके के हैं और किसी निजी काम से अहमदाबाद शहर आए थे।
स्टेटिक सर्विलांस टीम ने कल्प व हथियार निकोल पुलिस को सौंप दिया।
मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर केडी जाट कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





