भारत

एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया छात्र, टीचर की आई शामत

jantaserishta.com
14 Jan 2025 10:40 AM IST
एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया छात्र, टीचर की आई शामत
x
VIDEO सामने आया.
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में सोमवार को एमटेक के पेपर के दौरान टीचर को मोबाइल से नकल कर रहे एक छात्र को पकड़ना भारी पड़ गया. जब टीचर ने छात्र को पकड़ा तो उसने केंद्राधिक्षक व टीचर दोनों के साथ मारपीट कर दी. मारपीट के बाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा कर दिया. इसके बाद कॉलेज के टीचर्स ने भी इसका विरोध करना शुरू किया.
छात्र की हरकत को देखते हुए टीचर ने शहर के पुलिस थाना रातानाडा में रिपोर्ट दर्ज कराई. इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें छात्र टीचर के साथ गली गलौच व धक्का मुक्की कर रहा है. इस घटना को लेकर कुलपति प्रो अजय शर्मा ने आपातकालीन शिक्षकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में टीचर के साथ मारपीट करने को लेकर छात्रों के खिलाफ क्या एक्शन लेना है इसे लेकर फैसला लिया जाएगा.
शिक्षक अमित मीणा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को एमटेक प्रथम वर्ष का आज सुबह दस से एक बजे की पारी में यूनिवर्सिटी में पेपर था जिसमें वे ड्यूटी पर थे. छात्र महेंद्र चौधरी को अमित मीणा ने मोबाइल से नकल करते हुए देख लिया था. इसके बाद वह उठकर बाहर गया ओर मोबाइल कहीं रख आया. इस दौरान केंद्राधिक्षक श्रवणराम भी वहां आ गए. श्रवण राम ने उससे पूछा कि मोबाइल कहां है? इस पर दोनों के बीच बहस हुई तो महेंद्र चौधरी ने श्रवणराम के मुंह पर मुक्का मार दिया. अमित मीणा बीच बचाव में आए तो छात्र ने उनको थप्पड़ मार दिया. उनका चश्मा टूट गया. इस दौरान एक शिक्षक फोन का कैमरा ऑन कर वीडियो बनाना शुरू किया. जब छात्र महेंद्र चौधरी को बाहर लाया गया तब भी वह लगातार शिक्षकों को धमका रहा था.
कई टीचर ने उसे चुप रहने को कहा लेकिन वह लगातार चिल्लाता रहा. इस दौरान उसने एक शिक्षक के लात मारने की भी कोशिश की. इस घटना से पूरे परीक्षा केंद्र पर हगामा खड़ा हो गया. बाद में पुलिस को मौके पर बुलाया गया और महेंद्र को उसके हवाले कर दिया. पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में हिरासत लिया जिससे उसे जमानत मिल गई. बाद शिक्षकों का मामला दर्ज हुआ जिसमें अनुसूचित जाति की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. अब इस पूरे मामले की जांच IPS हेमंत कलाल कर रहे है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story