भारत

लंदन से वोट डालने भारत आई छात्रा, अपना कर्तव्य निभाया

jantaserishta.com
19 April 2024 1:32 PM IST
लंदन से वोट डालने भारत आई छात्रा, अपना कर्तव्य निभाया
x
अनूपपुर: मध्य प्रदेश के छह संसदीय क्षेत्रों में पहले चरण में हो रहे मतदान के दौरान लोकतंत्र के रोचक रंग देखने को मिल रहे हैं। मताधिकार के प्रति जागरुकता का एक स्वरुप शहडोल संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर में देखने को मिला।
लंदन में पढ़ रही छात्रा श्रद्धा बियानी अपने मताधिकार का उपयोग करने अपने घर आ गई। अनूपपुर की श्रद्धा बियानी वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में पढ़ाई कर रही है। उसने भारत आकर अपने परिवार की तीन पीढ़ियों संग मतदान केंद्र-84 में मतदान किया और सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की।
राज्य के छह संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, शहडोल, सीधी व जबलपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। राज्य में कुल 29 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होना है। चार चरणों में मतदान होना है। शुक्रवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story