भारत

कॉलेज परिसर में छात्रा की बेरहमी से हत्या, क्लासमेट पर जताई जा रही आशंका

Nilmani Pal
1 Oct 2021 1:36 PM GMT
कॉलेज परिसर में छात्रा की बेरहमी से हत्या, क्लासमेट पर जताई जा रही आशंका
x

demo pic 

सनसनीखेज मामला

केरल में 22 साल की एक छात्रा की कॉलेज परिसर में हत्या कर दी गई। छात्रा की हत्या का आरोप उसके क्लासमेट पर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से कॉलेज में दहशत फैल गया। मृतक लड़की की पहचान निथिनामल के तौर पर हुई है। निथिनामल थालायोलापरमभू की रहने वाली थीं। इस मामले में पाला पुलिस ने 21 साल के आरोपी अभिषेक बैजू को पकड़ लिया है। इस घटना का बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि अभिषेक ने Pen Knife के जरिए निथिनामल की गला काट कर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक सैंट थॉमस कॉलेज परिसर में यह घटना उस वक्त हुई जब यह दोनों अपनी परीक्षा देने के बाद कॉलेज परिसर में टहल रहे थे। सैंट थॉमस कॉलेज सरकार की मदद से चलने वाली संस्था है। जिसका संचालन सायरो मालाबार चर्च करता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभिषेक ने निथिनामल को अचानक जमीन पर गिरा दिया और एक पेन के जरिए उनका गला काट दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक दोनों एक ही कॉलेज में बैचलर ऑफ वोकेशन के आखिरी साल में थे। दोनों ही अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आए थे। यह भी कहा जा रहा है कि अभिषेक और निथिनामल एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हत्या की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

इस मामले में पाला पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। पाला के डीएसपी ने खुद मौका-ए-वारदात पर जा कर छानबीन की है। कोट्टायम जिले के पुलिस चीफ शिल्पा देवियाह खुद इस मामले को देख रही हैं।

Next Story