भारत

छात्र को बेहरमी से पीटा, लाठी-डंडों का किया इस्तेमाल

jantaserishta.com
3 March 2022 11:21 AM IST
छात्र को बेहरमी से पीटा, लाठी-डंडों का किया इस्तेमाल
x
वीडियो हुआ वायरल।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर कुछ बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार छात्र की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी. यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बाद में जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पीड़ित छात्र ने बताया कि उसके साथ यह घटना उस समय हुई जब वो ट्यूशन से घर की तरफ लौट रहा था. तभी अचानक उसे कुछ युवकों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

छात्र की पिटाई का यह मामला मुजफ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुरी मोहल्ले का है. मंगलवार शाम के समय ट्यूशन से घर लौटते समय बाइक सवार कुछ लड़कों ने उसे जबरन रोक लिया फिर लाठी- डंडों से उसकी पिटाई कर डाली. पीड़ित ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो खुद को बचा नहीं पाया. छात्र को काफी चोट आई है, जिसका इलाज कराया जा रहा है.
घटना की शिकायत पीड़ित छात्र के परिजनों द्वारा सिविल लाइन थाने में दी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता है, करीब 8 दबंग लड़कों ने उसकी बीच सड़क पिटाई की. जिसमें उसे काफी चोट आई हैं. पुलिस का कहना है कि 4 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और इसमें शामिल अन्यों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story