भारत
यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ दरिंदगी, सीनियर छात्र निकला हैवान
jantaserishta.com
26 Oct 2024 5:54 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पार्किंग में ले गई.
ग्वालियर: ग्वालियर में देश की प्रतिष्ठित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात को एक सीनियर छात्र ने अपनी दोस्त की मदद से अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महाराजपुरा थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली एक सीनियर छात्रा बहला फुसलाकर उसे अपने साथ कॉलेज कैंपस में स्थित पार्किंग में ले गई, जहां कॉलेज में ही पढ़ने वाले जयसिंह कुशवाह नाम के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी करीब तीन घंटे तक उसके साथ मनमानी करता रहा, इसके बाद उसे छोड़कर चला गया। छात्रा आरोपी के चंगुल से जैसे-तैसे छूटकर अपने घर पहुंची, लेकिन बदनामी के डर से पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन उसकी उदासी देख जब घर वालों ने उससे पूछताछ की तो आखिरकार उसने अपने साथ हुई पूरी घटना बता दी।
बिटिया के साथ दरिंदगी का पता लगते ही परिजन तुरंत उसे महाराजपुरा थाने लेकर पहुंचे और पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपी छात्र-छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
इस मामले को लेकर ग्वालियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि पीड़िता छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी ही सीनियर दोस्त उसे बहलाकर यूनिवर्सिटी पार्किंग में ले गई थी, जहां पर पहले से ही सीनियर आरोपी छात्र मौजूद था। वहां पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह विदेश में हैं और चार्ज दूसरे अधिकारी के पास है। बलात्कार की इस घटना के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन पर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।
विश्वविद्यालय कैंपस में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं इसके बावजूद कैम्पस में इस तरह की वारदात होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को दबाने में जुटा हुआ है। वहीं बता दें कि बीते 2 महीने के दौरान एमिटी में हुई यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसमें यूनिवर्सिटी की किरकिरी हो रही है। पहली घटना उस वक्त हुई थी जब एमिटी में पढ़ने वाले छात्र को डेंगू हो गया था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उसे छुट्टी नहीं दी और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद छात्रों ने एक हफ्ते तक लगातार हंगामा किया और अब छात्रा के साथ बलात्कार की घटना के बाद एमिटी फिर चर्चा में है।
Tagsग्वालियरग्वालियर न्यूज़ग्वालियर पुलिसएमिटी यूनिवर्सिटीदुष्कर्मGwaliorGwalior NewsGwalior PoliceAmity UniversityRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





