भारत

छात्रा के साथ मारपीट, सामने आई ये बात

jantaserishta.com
26 Sept 2022 3:51 PM IST
छात्रा के साथ मारपीट, सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रायबरेली: रायबरेली में कोचिंग से वापस घर लौट रही छात्रा को रास्ते में कुछ अराजक तत्वों ने पीट दिया। इससे छात्रा घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के पूरे राजा मजरे किशनपुर केवई निवासी कमलेश कुमारी पत्नी रामप्रसाद की पुत्री रोशनी कोचिंग से वापस घर आ रही थी तभी किशनपुर गांव के आगे गांव के ही लवकुश व सोनू ने मेरी पुत्री को रोक लिया और उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट के जिसमें मेरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि यह दोनों आए दिन रास्ते में लौटते समय मेरी बच्ची से छींटाकशी करते रहते हैं।
गौरतलब हो कि जहां सरकार महिलाओं के मामले में पुलिस को सख्त निर्देश दे रखा है कि त्वरित कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस द्वारा महज एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता की मां कमलेश कुमारी ने कहा कि इन दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story