भारत

हॉस्टल संचालिका के साथ छात्र ने की मारपीट, देखें वीडियो

jantaserishta.com
10 Nov 2022 10:49 AM IST
हॉस्टल संचालिका के साथ छात्र ने की मारपीट, देखें वीडियो
x

DEMO PIC 

इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
नोएडा, 10 नवंबर (आईएएनएस)| नोएडा की सेक्टर 51 में एक हॉस्टल संचालिका के साथ वहां रह रहे स्टूडेंट ने मारपीट की। इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो के मुताबिक हॉस्टल संचालिका से खाना खाने को लेकर हुए विवाद में स्टूडेंट ने संचालिका के कमरे में पहुंचकर उससे मारपीट की। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। 9 नवंबर को थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 51 स्थित हॉस्टल संचालिका एवं वहां रहे रहे आर्यन शर्मा व उज्जवल शर्मा के बीच मेस बंद होने के बाद खाना न मिलने को लेकर विवाद हो गया। आर्यन शर्मा ने हॉस्टल संचालिका के साथ बदसलूकी व मारपीट की। बात जब पुलिस तक पहुंची तो आर्यन शर्मा और उसके साथियों ने अपनी गलती मानते हुये हॉस्टल संचालिका से माफी मांग ली। हास्टल संचालिका ने दोनो के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए माफ को स्वीाकर किसी प्रकार की कार्यवाही से इंकार कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story