भारत

लड़की का आरोप, ट्यूशन टीचर ने अपहरण के बाद बलात्कार किया

jantaserishta.com
29 May 2023 9:01 AM IST
लड़की का आरोप, ट्यूशन टीचर ने अपहरण के बाद बलात्कार किया
x

DEMO PIC 

जान से मारने की धमकी भी दी थी।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में 18 वर्षीय एक लड़की ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वह 16 साल की थी, तब टीचर ने उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया था। पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिक्र किया कि दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली इलाके में उसके ट्यूशन टीचर द्वारा उसका अपहरण किया गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया।
पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि अप्रैल 2021 में जब वह 16 साल की थी, तब उसे उसका ट्यूशन टीचर अपनी बाइक पर मेहरौली में स्थित अपने घर ले गया था, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की करीब 10 दिनों तक उसके घर पर रही। अब पीड़िता की उसकी शिकायत पर मेहरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 367 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story