भारत

स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस गई जेल, नाबालिग नौकरानी के साथ की मारपीट, वीडियो भी बनाया

jantaserishta.com
12 Dec 2021 4:16 PM IST
स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस गई जेल, नाबालिग नौकरानी के साथ की मारपीट, वीडियो भी बनाया
x

DEMO PIC

एक नाबालिग नौकरानी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: मुंबई में वर्सोवा इलाके से एक नाबालिग नौकरानी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. आरोप है कि काम पूरा न करने पर नाबालिग के कपड़े उतारे गए और उसके साथ मारपीट की गई. बताया जा रहा है आरोपी एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है और वो अपने फ्लैट में अकेले रहती है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को इस बात की जानकारी थी कि लड़की नाबालिग है, फिर भी उसे काम पर रखा. पीड़िता पिछले चार महीनों से उसके घर पर काम कर रही है. लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने उसके साथ कई मौकों पर मारपीट की. बार-बार यह बोलकर उसे पीटा जाता कि उसे ठीक तरह से काम नहीं आता है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सोमवार रात जब उसे काम पूरा करने में कुछ देर हो गई तो उसे पीटा गया और जबरदस्ती उसे कपड़े उतारे. फिर उसका वीडियो बनया और फोटो खींची. नाबालिग की बहन ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो उसने अपनी आपबीती बताई, फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने धारा 326, 354 (बी) और 504 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है. उसे सोमवार तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा. इस घटना के बाद से नाबालिग बुरी तरह से डरी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story