भारत
Uttarakhand: उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना
jantaserishta.com
27 April 2023 11:05 AM IST

x
DEMO PIC
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी से फिलहाल राहत के आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों में तथा 29 और 30 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है। विशेषकर उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमओलावृष्टिUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherHailstorm
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





