भारत

तेज हवाओं ने करवाया ठंड का एहसास, न्यूनतम पारे में भी गिरावट

jantaserishta.com
5 March 2025 11:01 AM IST
तेज हवाओं ने करवाया ठंड का एहसास, न्यूनतम पारे में भी गिरावट
x
नोएडा: एनसीआर में चल रही तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगले एक हफ्ते में यह तापमान 17 डिग्री तक वापस पहुंचेगा। मंगलवार सुबह से ही चल रही तेज हवा एक बार फिर ठंडक का एहसास करवा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 5 मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक इन तेज हवाओं के चलने का सिलसिला गुरुवार सुबह से थमने की उम्मीद है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की आशंका जताई गई है। ठीक ऐसे ही 7 मार्च को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।
8 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 9 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 10 मार्च को अधिकतम तापमान तो 31 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक बढ़ जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से भारी बर्फबारी और भारी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है और उसका सीधा असर अब एनसीआर के लोगों पर भी हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story