भारत
तेज हवा से NCR की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार, येलो जोन में पहुंचे अधिकतर इलाके
jantaserishta.com
27 Feb 2026 11:16 AM IST

x
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीते 24 घंटों के दौरान चली तेज हवाओं का असर साफ तौर पर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर घटा है और कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यलो जोन यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र अब यलो जोन में दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। गाजियाबाद में यूपीपीसीबी के चारों सक्रिय स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक, इंदिरापुरम में 202, लोनी में 247, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 192 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलीपुर - 196, आनंद विहार - 284, अशोक विहार - 192, आया नगर - 163, बवाना - 213, बुराड़ी क्रॉसिंग - 178, चांदनी चौक - 203, सीआरआरआई मथुरा रोड - 174, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज - 169 और डीटीयू - 145 एक्यूआई दर्ज किया गया। इनमें अधिकांश इलाके 150 से 200 के बीच दर्ज किए गए, जो यलो जोन की श्रेणी में आते हैं। हालांकि आनंद विहार में एक्यूआई 284 के साथ स्थिति अपेक्षाकृत खराब बनी हुई है।
नोएडा में भी सुधार देखने को मिला है। सेक्टर-62 में 146, सेक्टर-1 में 139 और सेक्टर-116 में 151 एक्यूआई दर्ज किया गया है। यहां भी अधिकांश क्षेत्र मध्यम श्रेणी में हैं, जिससे निवासियों को राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 27 फरवरी से 1 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध (मिस्ट) की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने पूरे सप्ताह किसी बड़े बदलाव या चेतावनी से इनकार किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ, जिससे वायु गुणवत्ता में अस्थायी सुधार आया है। यदि हवाओं की गति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में भी स्थिति संतुलित रह सकती है। हालांकि, नागरिकों को अभी भी सतर्क रहने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





