भारत

एनसीआर में 13-14 अप्रैल को तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में जल्द होगी बढ़ोतरी, एक्यूआई येलो जोन में

jantaserishta.com
13 April 2026 11:19 AM IST
एनसीआर में 13-14 अप्रैल को तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में जल्द होगी बढ़ोतरी, एक्यूआई येलो जोन में
x
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को क्षेत्र में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अप्रैल को न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ते हुए 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री तक जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण फिलहाल गर्मी का असर थोड़ा कम महसूस हो रहा है, लेकिन दो दिन बाद हवाएं शांत होते ही तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिलेगा। तेज हवाओं का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में एक्यूआई फिलहाल येलो जोन में बना हुआ है।
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया है। आनंद विहार में 180, अशोक विहार में 144, आया नगर में 122, बवाना में 160, चांदनी चौक में 167 दर्ज किया गया है। नोएडा में भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। सेक्टर-1 में 164, सेक्टर-125 में 139, सेक्टर-62 में 124, सेक्टर-116 में 137, वहीं गाजियाबाद के कुछ इलाकों में एक्यूआई थोड़ा ज्यादा दर्ज किया गया है। इंदिरापुरम में 154, संजय नगर में 153, वसुंधरा में 177 और वेद विहार-लोनी में 205 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। हवाओं की गति कम होने के बाद प्रदूषण स्तर में भी फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के दौरान बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। वहीं तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story