होली में हड़कंप: भूकंप के लगातार दो बार महसूस किए गए तेज झटके, लोगों में दिखा भय

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले में बृहस्पतिवार देर रात भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात बीकानेर जिले में भूकंप के झटके आए। भूकंप का पहला झटका रात 12:42 बजे आया। एक अधिकारी ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 आंकी गई और इसका केंद्र बीकानेर से करीब 38 किलोमीटर दूर जांगलू कस्बे के पास था। उन्होंने बताया कि वहीं भूकंप का दूसरा झटका भी इसी क्षेत्र में देर रात्रि 2:57 बजे आया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 आंकी गई। इसका केंद्र बीकानेर से 25 किलोमीटर दूर बरसिंहसर के पास था। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





