भारत

घर से आई तेज दुर्गंध, खोला दरवाजा तो फ्रिज में मिला महिला का सिर

jantaserishta.com
7 Sept 2026 12:03 PM IST
घर से आई तेज दुर्गंध, खोला दरवाजा तो फ्रिज में मिला महिला का सिर
x
पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची.
गुवाहाटी: गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में एक महिला की बेहद बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. यहां बसिष्ठपुर बाइलेन में 25 वर्षीय महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नूनमती की रहने वाली रिया तालुकदार के रूप में हुई है. पुलिस को आशंका है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने ही उसकी हत्या की है. रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में बताया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी. उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. इसके बाद रामानुजन रात करीब 8 बजे घर से निकल गया था.
मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को मंगलवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी. शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो महिला की हत्या की भयावह जानकारी सामने आई. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी. आरोप है कि हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और उसे काले पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया गया. इतना ही नहीं, महिला की उंगलियां भी काटे जाने की बात सामने आई है.
पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या शव बरामद होने से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई होगी. फिलहाल हत्या की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पति की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे आखिर क्या वजह थी.
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है. पुलिस संदिग्ध पति की तलाश और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story