भारत

कोरोना की जोरदार दस्तक, 55 लोग पाए गए पॉजिटिव, सभी को लग चुकी थी दोनों वैक्सीन

jantaserishta.com
29 Nov 2021 7:44 AM IST
कोरोना की जोरदार दस्तक, 55 लोग पाए गए पॉजिटिव, सभी को लग चुकी थी दोनों वैक्सीन
x
पढ़े पूरी खबर

कोरोना के नए वेरिएंट पर चर्चा के बीच महाराष्ट्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र में कोरोना के मामले जरूर कम होने लगे हैं, लेकिन अब कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी संक्रमित होते दिख रहे हैं.

ताजा मामला ठाणे के वृद्धाश्रम का है जहां पर 55 बुजुर्ग कोरोना का शिकार हो लिए हैं. चिंता की बात ये है कि इन सभी बुजुर्गों को कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी थीं.
इन 55 लोगों के अलावा सात और लोग कोरोना का शिकार हुए हैं. इसमें एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है. सभी का पास के निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. जोर देकर बताया गया है कि सभी की सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और वायरस को आगे फैलने से रोका जा रहा है. खबर तो ये भी है कि प्रशासन कई स्थानीय लोगों का भी कोविड टेस्ट कर सकते हैं.
वहीं अस्पताल में एडमिट हुए लोगों में से 41 ऐसे मरीज हैं जिन्हें पहले से कुछ बीमारियां हैं, वहीं 30 ऐसे भी लोग हैं जिन्हें कोरोना तो हुआ है लेकिन कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा. वे सभी Asymptomatic बताए गए हैं.
महाराष्ट्र के कोरोना मीटर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 832 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं 33 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story