भारत

एलन मस्क की संपत्ति में तगड़ी उछाल

Nilmani Pal
22 Aug 2023 2:20 AM GMT
एलन मस्क की संपत्ति में तगड़ी उछाल
x

दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में सोमवार को तगड़ी उछाल देखने को मिली। एलन मस्क की संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर बढ़ गए। अब उनके पास 216 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। ब्लेमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति सोमवार को करीब 21 अरब डॉलर बड़ी।

गौतम अडानी की संपत्ति में भी 2.14 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अमीरो की लिस्ट में वह दो पायदान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास 65.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.84 अरब डॉलर की कमी आ गई। अब उनके पास 94.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, अंबानी अभी 11वें स्थान पर काबिज हैं। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स डाऊ जोंस मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक में 1.56 फीसद की जबर्दस्त तेजी रही। एसएंडपी भी हरे निशान पर बंद हुआ। इससे एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर भी 7.33 फीसद उछल कर 231.28 डॉलर पर बंद हुए। इससे मस्क के नेटवर्थ में उछाल देखने को मिली।

दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजारों में रौनक रही और अडानी ग्रुप की लिस्टेड सभी 10 कंपनियों के शेयर सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। इसका असर अडानी के नेटवर्थ पर पड़ा। जबकि, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और उससे अलग हुई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों में गिरावट रही। इससे अंबानी की दौलत घट गई।


Next Story