x
इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार सुबह समुद्र के भीतर शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई, जो पहले 7.8 दर्ज की गई थी. भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6:48 बजे मोलुक्का सागर में आया.
USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र टर्नेटे द्वीप के पास समुद्र में था और इसकी गहराई करीब 35 किलोमीटर थी. भूकंप के बाद हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं. इस चेतावनी के तहत इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों को सतर्क रहने को कहा गया है.
Next Story





