भारत

कूलर में आया तगड़ा करंट, युवक की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
18 Aug 2024 3:03 PM GMT
कूलर में आया तगड़ा करंट, युवक की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
Jalaun. जालौन। जालौन बीती रात घर के अंदर अचानक कूलर में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। सूत्रों की माने तो बीती रात उमाकांत पुत्र शिवदास नामदेव अपने कमरे में सोने के लिए गया और उसने हवा के लिए जैसे ही कूलर चालू किया तभी उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की तब तक वह बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक उमाकांत की शादी पिछले महीने की 13 जुलाई को हुई थी। उमाकांत दो भाई थे वह घर मे बड़ा था। जो नैनापुर में ऑटो पार्ट्स की दुकान किये था और अपना गुजारा करता था। उमाकांत की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। वही उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है जिसकी अभी सही से मेहंदी भी नही छुटी थी और उसे इतना बड़ा दुख देखने को मिला।
Next Story