भारत
होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1.79 करोड़ के 17,495 चालान जारी
jantaserishta.com
15 March 2025 10:43 AM IST

x
विशेष अभियान चलाया.
मुंबई: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने होली और होलिका दहन के मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 13 और 14 मार्च को दो दिनों तक चले इस अभियान में 17,495 चालान जारी किए गए। कुल वसूली 1 करोड़ 79 लाख 79 हजार 250 रुपए रही। त्योहार के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी की और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती।
मुंबई पुलिस ने होली से पहले लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। चेतावनी दी गई थी कि नियमों का पालन न करने पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इस अभियान में उन इलाकों पर खास नजर रखी गई, जहां ट्रैफिक नियम तोड़े जाने की आशंका थी। शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी ले जाने और सिग्नल तोड़ने जैसे उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया गया।
दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने उल्लंघन के कई मामले पकड़े। बिना हेलमेट बाइक चलाने के 4,949 मामले सामने आए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने के 183 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। गलत दिशा में गाड़ी चलाने के 33 चालान, वन-वे सड़क पर नियम तोड़ने के 992 चालान और सिग्नल तोड़ने के 1,942 मामले दर्ज किए गए।
इसके अलावा, तीन सवारी ले जाने के 425 मामले और बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने के 826 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा और सड़क अनुशासन बनाए रखने के लिए चलाया गया। त्योहार के दौरान भीड़ और उत्साह के बीच नियमों की अनदेखी से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सख्ती जरूरी थी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि भविष्य में नियमों का पालन करें, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें और त्योहार का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





