भारत

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बढ़ाई गई सख्ती, बिना मास्क पकड़े गए तो ये होगा...

jantaserishta.com
5 Jan 2022 8:07 AM IST
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बढ़ाई गई सख्ती, बिना मास्क पकड़े गए तो ये होगा...
x
ज़िला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद फैसला किया गया है कि...

भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राजधानी भोपाल में बुधवार से सख्ती बढ़ने जा रही है. ज़िला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद फैसला किया गया है कि बुधवार से बिना मास्क पकड़े जाने पर 200 रुपए का जुर्माना किया जाएगा.

भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रभावी मास्क अभियान चलाया जाए. मास्क नहीं लगाने वालों पर 200 रुपए का जुर्माना लिया जाए. बैठक में तय किया गया कि कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जरूरी है कि भीड़ वाली जगहों पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रभावी अभियान भी चलाया जाएगा.
बैठक में ये भी तय किया गया कि भोपाल में जो मेले लगे हुए हैं उसमें यदि अधिक भीड़ हो रही है, कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है तो ऐसे मेलों को बंद करने की कार्यवाही की जाएगी.
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि बुधवार सुबह से ही मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध व्यापक रूप से 200 रुपये के चालान की कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए सभी चौराहे, मार्केट और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल के साथ नगर निगम का दल भी चलानी कार्रवाई करेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story