सख्त निर्देश आया! थानेदारों को अपनी कुर्सी बचाने के लिए करना होगा ये काम

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग (पीएआर) सिस्टम में तीन बार फेल होने पर थानेदारी छिन जाएगी. एडीजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर ये निर्देश दिए हैं. जिसके तहत अब सभी जिलों के लिए एक कट ऑफ निर्धारित कर दिया गया है. थानेदारों को इससे कम अंक हासिल नहीं करने हैं. गोरखपुर में थानेदारों को अपनी कुर्सी बचाने के लिए अब पब्लिक पोल में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. दरअसल, आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा है, यह जानने के लिए एडीजी जोन अखिल कुमार ने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम शुरू कराया है. वर्तमान में यह व्यवस्था जिला व थाना स्तर पर लागू है. जिले का मूल्यांकन एडीजी व कप्तान (एसएसपी) कराते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





