भारत

सरकारी कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही, बकायादारों के काटेंगे कनेक्शन

Shantanu Roy
18 March 2024 5:27 PM IST
सरकारी कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही, बकायादारों के काटेंगे कनेक्शन
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विद्युत निगम की ओर वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में मात्र एक पखवाड़ा शेष है। ऐसे में विद्युत निगम की बकाया वसूली को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जहां जिले में कुल साढ़े 45 करोड़ की बकाया हो गई है। वहीं सरकारी विभागों पर भी बकाया करीब पौने 6 करोड रुपए बकाया है। ऐसे में विद्युत निगम की ओर से वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। जिसमें अब समय कम होने के कारण सरकारी कनेक्शनों पर बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके लिए सभी अभियंताओं को सावचेत किया गया है। ऐसे में जिले में टीमें गठित की गई है। जो बकाया वसूली में जुटी हुई है। जिले में कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि विद्युत निगम की ओर से गत दिनों से बकाया को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिक राशि बकाया वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है।
वहीं दूसरी ओर सरकारी विभागों में भी काफी राशि बकाया चल रही है। ऐसे में निगम की ओर से विभागों के अधिकारियों को गत दिनों नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने पर निगम की ओर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में सरकारी विभागों पर पांच करोड़ 76 लाख रुपए बकाया चल रहे है। जिले में सरकारी विभागों पर कुल 576.25 लाख रुपए बकाया चल रहे है। इसमें नियमित कनेक्शनों पर 572.91 लाख रुपए है। इसी प्रकार कटे हुए कनेक्शनों पर 3.34 लाख रुपए बकाया चल रहे है। छोटीसादड़ी में विद्युत निगम की ओर से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में यहां पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर के राजस्व वसूली सहायक अभियंता ग्रामीण छोटीसादड़ी में की जा रही है। सहायक अभियंता प्रवीण शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों पर कुल 15 लाख 87 हजार 405 रुपए बकाया चल रहे है। इसमें बसेड़ा में 13191, कारुंडा में 61273, गणेशपुरा में 356446, पीलीखेड़ा में 5503, बंबोरी में 70793, चांदोली में 99750, मानपुरा जागीर 70351, जलोदा जागीर 55979, 137656, साटोला 104175, सेमरथली 57419, गागरोल 6375, हडमतिया जागीर 158492, अचलपुरा 62780, सेमरड़ा 138687, पीथलवड़ी कला 108438 बकाया है। इसी प्रकार नगर पालिका के कारुंडा चौराहा पर 44656, पीएचसी बंबोरी में 66288, कारुंडा पीएचसी पर 48900 रुपए बकाया है।
Next Story