भारत

माफियाओं और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी

jantaserishta.com
13 May 2023 11:29 AM IST
माफियाओं और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से माफियाओं/अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर 63, नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त दीपक सिंह चौधरी की धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पति जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है उसे कुर्क किया है। आज विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त (अपराध जनित संपति अधिग्रहण) के आदेशानुसार थाना सेक्टर 63, सेन्ट्रल नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट थाना फेस-3, सेन्ट्रल नोएडा से संबंधित अभियुक्त दीपक सिंह चौधरी की करीब 1 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। इसमें उसका 2 फ्लैट कुर्क किया गया है। दीपक चौधरी का डी-1308 स्टैलर एमआईसिटी ओमीक्रोन-3 थाना सूरजपुर एवं उसकी पत्नी रूही मलिक एवं माता पुश्पा द्वारा धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति फ्लैट सं0 डी-1308 एवं फ्लैट सं0 एफ-903 स्टेलर एमआई सिटी होम्स ओमीक्रोन-3 थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा (कीमत लगभग 1 करोड) को कुर्क किया गया है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में माफियाओं/अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर स्तर पर जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story