भारत

बिहार विधान परिषद में जदयू और कांग्रेस की घटेगी ताकत

jantaserishta.com
12 March 2024 3:37 PM IST
बिहार विधान परिषद में जदयू और कांग्रेस की घटेगी ताकत
x

बिहार विधान परिषद में जदयू और कांग्रेस की घटेगी ताकत

पटना: बिहार विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों पर चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इस स्थिति में साफ है कि विधान परिषद में कांग्रेस और जदयू की ताकत कम हो जाएगी।
विधान परिषद में पहली बार भाकपा माले का सदस्य भी पहुंच जाएगा। परिषद की रिक्त हो रही 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा खालिद अनवर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन तथा भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, अनामिका सिंह और मोहन लाल गुप्ता ने नामांकन भरा है।
दूसरी तरफ राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली तथा भाकपा माले की शशि यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। विधान परिषद में 5 मई को सत्ता पक्ष के आठ और विपक्ष के तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी। 14 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। अब तय माना जा रहा है कि उसी दिन सभी अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद, विधान परिषद में कांग्रेस के विधान पार्षदों की संख्या चार की जगह तीन रह जाएगी। जबकि, जदयू के सदस्यों की संख्या 23 से घटकर 21 हो जाएगी।
राजद के सदस्यों की संख्या 15 हो जाएगी। भाकपा माले की उपस्थिति अभी तक विधानसभा तक ही थी। लेकिन, पहली बार उसकी उपस्थिति विधान परिषद में भी हो जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story