
x
पुलिस ने यह जानकारी दी।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के दुगार्बाई देशमुख मेट्रो स्टेशन पर रेहड़ी-पटरी वालों के एक समूह ने नोएडा डिपो के एक बस चालक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल व्यक्ति की पहचान ओंकार सिंह के रूप में हुई है, जो संविदा चालक का काम करता है।
पुलिस के मुताबिक, दुर्गा बाई देशमुख मेट्रो स्टेशन पर झगड़े के संबंध में एक पीसीआर कॉल गुरुवार दोपहर 12:45 बजे मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घायल को इलाज के लिए एस.जे. अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर में चोट लगी थी।
अधिकारी ने कहा, सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत जे.जे. कैंप, नानकपुरा निवासी अंजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मेडिको-लीगल मामले का परिणाम लंबित है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदिल्लीदुगार्बाई देशमुख मेट्रो स्टेशनदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसDelhiDugarbai Deshmukh Metro StationDelhi NewsDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





