भारत

सड़क पर संग्राम: युवकों को जमकर पीटा गया, VIDEO

jantaserishta.com
10 March 2023 1:35 PM IST
सड़क पर संग्राम: युवकों को जमकर पीटा गया, VIDEO
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गाड़ी से मामूली रूप से टच हो गयी थी.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बड़े रोडरेज की घटना सामने आई है. गुरुग्राम के गोल्फकोर्स एक्सटेंशन रोड पर गुंडों की दबंगई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा लाठी डंडों से लैस बदमाशों ने स्विफ्ट सवार युवकों को सिर्फ इसलिए पीटना शुरू कर दिया क्योंकि उनकी गाड़ी रोड पर चलती अन्य गाड़ी से मामूली रूप से टच हो गयी थी.
बस उसके बाद रोड पर घूमते इन दबंगों ने कार में सवार दिल्ली के रहने वाले अंकित, आकाश, और रोहताश पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और उसी हमले का वीडियो रोड पर जाते किसी अन्य वाहन चालक ने बनाकर वायरल कर दिया.
वारदात बीते 8 मार्च यानी होली के दिन की है. घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है. वहीं हमले के बीद पीड़ित युवकों ने सेक्टर 65 के पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.
पीड़ितों ने बताया कि मामूली घटना के बाद चार-चार गाड़ियों से उनका पीछा किया गया और उनकी गाड़ी में कई बार टक्कर मारकर जान लेने की कोशिश भी की गई. बहरहाल पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story