भारत

OMG! सड़क पर संग्राम...महिलाओं के बीच हुई मारपीट, VIDEO

jantaserishta.com
22 Jan 2026 9:05 AM IST
OMG! सड़क पर संग्राम...महिलाओं के बीच हुई मारपीट, VIDEO
x
पढ़ें पूरी खबर.
सूरत: गुजरात के सूरत शहर में एक बार फिर सार्वजनिक सड़क पर कानून-व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. डिंडोली इलाके में स्थित 'चिंता चौक' अपने नाम के अनुरूप ही लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया. यहां पर महिलाओं के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि लारी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और सड़क पर ही ‘मल्ल युद्ध’ शुरू हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह इलाका हमेशा ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही से व्यस्त रहता है. इसी दौरान चार महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गई. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन से चार महिलाएं एक महिला पर टूट पड़ीं. कोई बाल पकड़कर घसीटती दिखी तो कोई मुक्कों और लातों की बरसात करती नजर आई. सड़क के बीचों-बीच हुए इस झगड़े से अफरा-तफरी मच गई और वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा.
यह दृश्य इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. इसी दौरान भीड़ में से एक युवक ने साहस दिखाते हुए झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उग्र माहौल के कारण उसे भी मारपीट का शिकार होना पड़ा. बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आए युवक को अन्य लोगों ने पीट दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए.
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, लेकिन अधिकांश लोग झगड़ा रोकने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे. यही वजह रही कि इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. वीडियो में महिलाओं द्वारा एक-दूसरे के कपड़े खींचने, बाल पकड़कर पटकने और सड़क पर घसीटने जैसे दृश्य भी नजर आ रहे हैं, जो सामाजिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े करते हैं.
पूरा मामला डिंडोली पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका है. पुलिस इंस्पेक्टर आर. जे. चुडासमा ने बताया कि मारपीट के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिक जांच में लारी खड़ी करने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पुलिस अब गवाहों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि हिंसा किसने शुरू की और इसके पीछे असली कारण क्या थे. फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story