भारत
आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 60 लोगों को बनाया निशाना, लोग डरे
jantaserishta.com
31 May 2026 9:07 AM IST

x
मचा हड़कंप.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में रविवार को आवारा कुत्तों के आतंक ने लोगों में दहशत फैला दी. शहर के अलग-अलग इलाकों में एक आक्रामक कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे एक ही दिन में करीब 60 लोग डॉग बाइट का शिकार हो गए. घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और दुकानदार तक शामिल हैं. बड़ी संख्या में पीड़ितों के जिला अस्पताल पहुंचने से ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की लंबी कतार लग गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर लोगों को निशाना बनाया. कई बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थे, जबकि कुछ लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे. इसी दौरान कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. स्थानीय निवासी रज्जाक ने बताया कि वह अपनी दुकान पर पंचर बनाने का काम कर रहे थे, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. वहीं एक अन्य पीड़ित ओमवीर सिंह ने बताया कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कुत्ता लगातार कई लोगों को काटता रहा.
घटना के बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सामान्य दिनों में जहां डॉग बाइट के 10 से 15 मामले आते हैं, वहीं रविवार को यह संख्या बढ़कर 60 तक पहुंच गई. अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों का तत्काल उपचार शुरू किया और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए.
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने बताया कि एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में डॉग बाइट के मामले आना असामान्य है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध हैं व सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय समय पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराने की अपील की.
इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है. दिलचस्प बात यह रही कि नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे की पत्नी भी कुत्ते के हमले का शिकार हो गईं.
अशोक खरे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है और कुत्ते को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. शहर में हुई इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर स्थायी समाधान निकालने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





