भारत
आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में महिला डॉक्टर समेत 35 लोगों पर हमला
jantaserishta.com
24 Dec 2025 9:02 AM IST

x
पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया.
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। इन आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में लगभग 35 लोगों पर हमला किया, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया।
23 दिसंबर को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच, शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्तों ने 25 लोगों को काट लिया। वहीं शाम 7 से 8 बजे के दौरान, चौबारा और किल्ला गली इलाके में 10 और लोगों पर कुत्तों ने हमला किया। स्कूली बच्चों, दुकानदार और एक महिला डॉक्टर भी आवारा कुत्तों के हमलों का शिकार बनी। एक घटना में कुत्तों ने दो साल के मासूम बच्चे के होंठ को नोंच लिया।
अपने बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला किया। कुत्तों ने बच्चे के होंठ को नोंच लिया। इसके अलावा, सीने और हाथ-पैर पर भी काटा।
महिला डॉक्टर ने बताया कि वह अपने क्लीनिक के लिए जा रही थी। अचानक रास्ते में कुत्ते ने हमला कर दिया और पैर पर जोर से काटा। इसके कारण उसे मरीजों को छोड़कर पहले अपने लिए रैबीज वैक्सीन के लिए अस्पताल जाना पड़ा। उन्होंने नगर पालिका से अनुरोध करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ा जाना चाहिए। एक अन्य नागरिक ने बताया कि एक बच्चा घर से ट्यूशन के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक से उस पर कुत्तों ने हमला करते हुए उसे कई जगह काट लिया।
लगातार हो रहे इन हमलों से उदगीर शहर के नागरिकों में भारी डर और आक्रोश है। इस बीच अभियान प्रमुख संजय कुमार कांबले ने नगरपालिका प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर शहर के सभी आवारा कुत्तों का तत्काल बंदोबस्त नहीं किया गया तो आंदोलन के तहत मुख्याधिकारी के कार्यालय में कुत्ते छोड़े जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





