
x
DEMO PIC
मचा कोहराम।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 100 में बने लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में टावर 30 के पास 1 साल के मासूम को तीन आवारा कुत्तों ने बुरी तरीके से नोच डाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है। मासूम अपने भाई के पास नीचे खेल रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। भाई ने शोर मचाया तो मां समेत आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार की शाम सेक्टर 110 निवासी मजदूर राजेश कुमार अपनी पत्नी सपना और बच्चों के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। काम करते हुए सपना बेटे से कुछ दूर चली गई तभी अचानक 3 आवारा कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। सोसाइटी में आवारा कुत्तों के हमले की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अथॉरिटी के लोग लावारिस और आवारा कुत्तों को लेकर यहां से जाते हैं और स्टरलाइज करके उन्हें वापस यहां छोड़ दिया जाता है जिसके बाद यह समस्या और बढ़ गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





