भारत

मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचा, CCTV में कैद दिल दहला देने वाला Video

jantaserishta.com
2 Jan 2022 8:33 AM IST
मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचा, CCTV में कैद दिल दहला देने वाला Video
x
बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी है।

भोपाल: भोपाल में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को नोंच डाला। बागसेवनियां की अंजली विहार फेस-1 कॉलोनी में बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने हमला किया। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी है।

घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। इसका VIDEO सामने आया है। बताया गया है कि इस कवर्ड कैंपस में एक निर्माणाधीन मकान में दमोह निवासी राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनकी तीन साल की बेटी गुड्‌डी पास ही खेल रही थी, तभी वहां झुंड में आए कुत्तों ने गुड्‌डी पर हमला किया। वह दौड़कर आई, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।
गौरतलब है कि शहर में कुत्तों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दिनों शिवाजी नगर में भी एक महिला पर कुत्‍ते ने हमला करते हुए उसे बुरी तरह काट लिया था। अंजली विहार फेज-1 में भी कुत्तों का आतंक है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार इसकी शिकायत नगर निगम को कर चुके हैं, इसके बावजूद आवारा कुत्‍तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद स्‍थानीय लोगों में आक्रोश है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story