भारत

आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला, परिजनों में कोहराम

jantaserishta.com
27 April 2023 10:56 AM IST
आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला, परिजनों में कोहराम
x

DEMO PIC 

पिता की पिटाई से बचने के लिए घर से भागा.
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| कन्नौज जिले में पिता की पिटाई से बचने के लिए घर से भागे 12 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। घटना का पता तब चला जब बुधवार को बच्चे का शव सुनसान जगह पर मिला। खबरों के मुताबिक, लड़के के पिता ओमकार नशे के आदी हैं और वह अक्सर नशे की हालत में घर लौटते हैं और अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई करते हैं।
मंगलवार को उसने अपने बेटे प्रिंस को पीटा, जो घर से भाग गया। बुधवार तक जब प्रिंस घर नहीं लौटा, तो उसकी मां पिंकी ने आस-पड़ोस में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में घर से 1000 मीटर की दूरी पर स्थित मकरंदनगर पावर हाउस के पास एक लड़के का शव पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर लड़के की मां मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त अपने बेटे प्रिंस के रूप में की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐसा लग रहा था कि बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story