भारत
आवारा कुत्तों ने बेसहारा महिला को नोच-नोच कर मार डाला, दहशत में लोग
jantaserishta.com
10 Jan 2023 4:29 PM IST

x
DEMO PIC
महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
धारवाड़ (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के धारवाड़ जिले में मंगलवार को एक भयानक घटना में एक बेसहारा महिला को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला।
महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना उप्पिना बेतागेरी खबरस्तान गांव में तड़के हुई। महिला इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी।
जब वह गांव में एक इमारत के पास सो रही थी तो कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कीं।
ग्रामीणों ने शिकायतों के बाद भी कुत्तों के खतरे को गंभीरता से नहीं लेने के लिए अधिकारियों की निंदा की। वे मांग कर रहे हैं कि कम से कम अब कुत्तों के खतरे के मुद्दे का समाधान किया जाना चाहिए। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





