भारत

पॉश सोसायटी में आवारा कुत्तों ने किया हमला, जान बचाकर भागी महिला, VIDEO

jantaserishta.com
19 April 2023 9:51 AM IST
पॉश सोसायटी में आवारा कुत्तों ने किया हमला, जान बचाकर भागी महिला, VIDEO
x
अपने कुत्ते को गोद में उठाया.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-78 में बने महागुन मॉडर्न सोसायटी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आवारा कुत्तों ने अपने पालतू कुत्ते के साथ पार्क में टहल रही महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। कुत्ते काफी देर तक उसका पीछा करते रहे और उसे काटने की कोशिश करते रहे। महिला ने अपने कुत्ते को गोद में उठाया और काफी लंबी दौड़ लगाई। यह वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, महागुन मॉडर्न सोसायटी में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए सोसायटी के पार्क के अंदर गई थी जहां आवारा कुत्तों ने उसके कुत्ते पर हमला कर दिया अपने कुत्ते को बचाने के प्रयास में महिला कुत्ते को गोद में उठाकर भागने लगी जिसके बाद आवारा कुत्तों ने उन पर भी हमला बोल दिया। यह पूरा वीडियो सोसायटी में ही रहने वाले किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब इस वीडियो पर काफी ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग खुद को इन हाई राइज सोसायटी में भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह बाहर निकले तो कैसे। आवारा कुत्तों की वजह से उन्हें हमेशा डर सताता रहता है।
बीते दिनों भी कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए थे जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण सक्रिय हुआ था और पालतू कुत्तों के आम लोगों को काटने पर जुमार्ना लगाने का प्रावधान भी किया गया था। लेकिन आवारा कुत्तों को लेकर कोई भी बड़ी योजना कारगर दिखाई नहीं दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story