भारत

बाप रे LIVE वीडियो: आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, राहगीरों ने बचाई जान

jantaserishta.com
6 March 2026 4:00 PM IST
बाप रे LIVE वीडियो: आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, राहगीरों ने बचाई जान
x
पढ़ें पूरी खबर.
खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ताजा मामला जिला मुख्यालय के बीटीआई रोड इलाके से सामने आया है, जहां घर के बाहर टहल रही एक बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय प्रतिभा मोडक, जो एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, अपने घर के बाहर गली में टहल रही थीं. इसी दौरान गली में घूम रहे कुछ आवारा कुत्तों में से एक कुत्ते ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया. महिला ने कुत्ते से दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन तभी अचानक कई कुत्ते एक साथ उनकी ओर दौड़ पड़े.
कुत्तों के झुंड को अपनी ओर आता देख महिला घबरा गईं और खुद को बचाने के लिए भागने लगीं. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ीं. जैसे ही वह जमीन पर गिरीं, कुत्तों का झुंड उन पर टूट पड़ा और उनके पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों में काट लिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहगीरों ने तुरंत पत्थर उठाकर कुत्तों की ओर फेंके, जिसके बाद कुत्तों का झुंड वहां से भागा. लोगों ने किसी तरह महिला को उठाया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया. हमले में महिला के शरीर से काफी खून बह गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया.
घटना का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला पर कुत्तों का झुंड किस तरह हमला करता है और बाद में लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null